Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मंत्री के पुतला दहन में आग भड़की-टीआई झुलसे,...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मंत्री के पुतला दहन में आग भड़की-टीआई झुलसे, होर्डिंग पर लटका युवक, महिलाओं ने कर्मचारियों को पीटा

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…. 1. जबलपुर के पास आरती-अजान विवाद में बवाल, 49 गिरफ्तार जबलपुर के पास आरती और अजान को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मंदिर से कुछ लोगों को घसीटकर पीटने के आरोप लगे। दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है और हालात कर्फ्यू जैसे बने रहे। प्रशासन ने शांति की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर 2. रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, सिर का हिस्सा उड़ा ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सिर पर राइफल सटाकर ट्रिगर दबाया। घटना इतनी भयावह थी कि आंख करीब 3 फीट दूर मिली और सिर का हिस्सा छत तक जा चिपका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. मंत्री विजयवर्गीय के पुतला दहन में आग भड़की, ट्रैफिक टीआई झुलसे मैहर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हादसा हो गया। पुतला दहन करते समय आग भड़क उठी, जिसमें ट्रैफिक TI झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 4. अवैध कनेक्शन हटाने गई बिजली टीम पर पथराव दमोह में अवैध बिजली कनेक्शन हटाने पहुंची टीम पर हमला कर दिया गया। चेकिंग के दौरान कर्मचारियों से मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। जान बचाकर टीम थाने पहुंची। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में आंधी-बारिश और ओले, 25 जिलों में नुकसान मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। उज्जैन और धार समेत कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है। प्रशासन ने सर्वे शुरू कर राहत प्रक्रिया की तैयारी की है। मौसम विभाग ने आगे भी सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल में 26.5 टन संदिग्ध गौमांस मामला गरमाया भोपाल में 26.5 टन संदिग्ध गौमांस प्रकरण में नया मोड़ आया है। एक व्यक्ति ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से CBI जांच की मांग की है। इससे पहले वह मुंडन और पिंडदान भी कर चुका है। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। प्रशासन जांच में जुटा है और सैंपल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
7. फ्लाइट मैनेजर ने लगाई फांसी, पत्नी घर में थी भोपाल में एक फ्लाइट मैनेजर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी घर में ही मौजूद थी। देर रात जब वह उठीं तो पति को फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. इंदौर एयरपोर्ट पर 200 नई सीटें लगेंगी इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 200 नई सीटें लगाई जाएंगी। टर्मिनल विस्तार के साथ यात्री क्षमता बढ़ेगी। छोटे ATR विमान नए टर्मिनल से उड़ान भरेंगे। यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय और सुविधाएं मिलेंगी। प्रबंधन ने अप्रैल 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. मोबाइल चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर युवक होर्डिंग पर चढ़ा गुना में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज युवक विज्ञापन बोर्ड पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा। युवक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. एमपी में SIR पूरा, कल फाइनल मतदाता सूची जारी मध्य प्रदेश में SIR का काम 21 फरवरी को पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। हर जिले में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक भी होगी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here