Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पूजा के बहाने काटा दो लोगों का सिर,...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पूजा के बहाने काटा दो लोगों का सिर, धीरेंद्र शास्त्री बोले-भाला भी जरूरी, लेबर लॉ का सड़क पर विरोध

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज क्या रहा खास… 1. इंदौर में महिला-पुरुष की बेरहमी से हत्या, दो और पर हमला इंदौर के पास सिंगरौली में पूजा के बहाने बुलाकर एक युवक ने धारदार हथियार से महिला और पुरुष का सिर काट दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोगों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. नए लेबर लॉ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी
नए श्रम कानूनों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने प्रदेशभर में हड़ताल की। भोपाल में पीएनबी के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, वहीं इंदौर में आशा, उषा और परिवेशक कर्मी भी सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम संहिताएं रद्द करने की मांग की। हड़ताल का असर कई सरकारी और निजी सेवाओं पर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 3. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर बोले- सिर्फ माला नहीं, भाला भी जरूरी
बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ हुआ। इसमें राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक भी शामिल हुए। मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल सीताराम जपने से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला के साथ भाला भी रखना होगा। उनके बयान पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. इंदौर के NMIMS कॉलेज में वेलेंटाइन डे का इवेंट रोका इंदौर के NMIMS कॉलेज में वैलेंटाइन डे के मौके पर आयोजित बेक सेल इवेंट का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने अश्लीलता के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम रुकवाया। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर… 5. दतिया में बेटे ने मां की हत्या की, जमीन अपने नाम कराना चाहता था दतिया जिले में जमीन विवाद के चलते बेटे ने अपनी ही मां को नुकीले पत्थर से कुचलकर मार डाला। आरोपी पत्नी के दबाव में जमीन अपने नाम कराना चाहता था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 6. MP में मौसम ने बदली करवट, बादल छाए, दिन का तापमान गिरा
वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन ठंडक बनी रह सकती है। लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… 7. लॉरेंस गैंग के नाम पर अशोकनगर के बिल्डर से मांगे 10 करोड़
अशोकनगर के बिल्डर अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सऐप वॉयस नोट से धमकी मिली है। आरोपी ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कारोबारी वर्ग में डर का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर… पॉजीटिव खबर
8. 3 सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का ई-लोकार्पण
जबलपुर हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया ने भोपाल में 3 सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का ई-लोकार्पण किया। ये सेंटर कलेक्ट्रेट, पत्रकार कॉलोनी और बावड़ियाकलां में खुले हैं। यहां पक्षकार आपसी सहमति से पारिवारिक, संपत्ति और अन्य विवादों का निपटारा मुफ्त में करवा सकेंगे। खबर जरा हटके 9. जबलपुर में मां से बात नहीं हुई तो अलमारी में छिपे छात्र जबलपुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल हॉस्टल से दो छात्र रात में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद दोनों क्लास की अलमारी में छिपे मिले। मां से बात न कराने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया था। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी और बच्चों को समझाइश दी। पढ़ें पूरी खबर… कल का बिग इवेंट
10. जनगणना के लिए 55 कलेक्टर, 16 निगमायुक्त और 12 संभागायुक्त भोपाल में जुटेंगे
मध्य प्रदेश में आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक मंथन होने जा रहा है। प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, 12 संभाग आयुक्त और सभी नगर निगम आयुक्त कल भोपाल में एकत्र होंगे। यहां उन्हें जनगणना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here