Homeमध्यप्रदेशCM बोले-कानून व्यवस्था से कोई कंप्रोमाइज न करें:होली को लेकर बुलाई अफसरों...

CM बोले-कानून व्यवस्था से कोई कंप्रोमाइज न करें:होली को लेकर बुलाई अफसरों की बैठक, दुबई के घटनाक्रम पर भी नजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पुलिस अधीक्षकों और आईजी से कहा है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह की कोई कंप्रोमाइज न करें। उन्होंने अमेरिका, ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे एमपी के लोगों को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री इसको लेकर चिंतित हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहे हैं। एमपी सरकार भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम यादव ने ये बातें वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों की बैठक में कहीं। बड़वानी में होने वाली कृषि कैबिनेट के पहले रविवार शाम को हुई बैठक में सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में होली के मौके पर गैर भी निकलती है उसको लेकर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज हमने अपने प्रदेश भर के सभी मैदानी अफसरों, पुलिस अधिकारियों से कहा है कि होली के साथ-साथ आने वाले त्यौहारों, परीक्षा का समय आदि के दौरान पुलिस डटकर ड्यूटी करे। सभी प्रकार से चुनौतियों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए कानून-व्यवस्था के मामले में समझौता न करें। उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से ये निर्देश दिए गए हैं और मुझे इस बात का संतोष है कि पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बीते समय नक्सलवादियों के बड़े अभियान को खत्म करके मध्य प्रदेश पुलिस का मान-सम्मान बढ़ा है। मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसी तरह से हम जनता के सहयोग के साथ इन त्यौहारों को भी संपन्न करेंगे। इसके साथ-साथ होली इस बार 2 दिन मनाई जा रही है। 3 मार्च के अवकाश के साथ-साथ हमने 4 मार्च का भी अवकाश घोषित किया है। उन्होंने दुबई में फंसे एमपी के लोगों को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी को लेकर चिंतित हैं। राज्य सरकार भी निगाहें रखे हुए हैं। किसी तरह की दिक्कत अभी नहीं है। यात्रियों से मनमानी किराया नहीं वसूल पाएं बस संचालक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अफसरों से कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि होलिका दहन गैर विवादित स्थलों पर ही हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि त्योहारों के चलते अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन के कारण बस ऑपरेटर्स द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूल करने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि त्यौहारों के दौरान विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए। किसी भी जगह किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना पर पुलिस का क्विक रेस्पांस होना चाहिए। छोटी से छोटी घटना को संज्ञान में लें। शुष्क दिवस के प्रावधान का पूरी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं में और अधिक कसावट लायें।
वीडियो कान्फ्रेसिंग में सभी मैदानी अधिकारियों ने त्यौहारों के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी दी। सभी ने कहा कि शांति समिति की बैठकें कर सभी से लगातार बातचीत की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here