Homeदेशजम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:45km की रफ्तार से हवा...

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में तेज हवा और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40kmph से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 4 जिलों चंपारण, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी में घना कोहरा छाया है। IMD ने तमिलनाडु के नीलगिरि, केरल के इडुक्की और कर्नाटक के कृष्णागिरि, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तर, रानीपेट में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24° दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में पारा 0°C से कम रहा। उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से तापमान में 2 से 3° की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान के कुछ इलाकों में सर्दी अब भी बरकरार है। सोमवार को पाली सबसे ठंडा रहा। हालांकि बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… 11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी से अगले तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा रहेगा। 12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार, पाली सबसे सर्द प्रदेश में अब दिन गर्म होने लगे हैं। यहां तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है, सोमवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर समेत 8 शहरों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हालांकि सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, 15 फरवरी को बारिश की संभावना मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी में सुबह से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान 8.8 डिग्री तापमान के दौरान किशनगंज सबसे सर्द रहा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: हिमालय से आने वाली हवाओं से ठिठुरन रहेगी, अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं, 3-4 डिग्री बढ़ेगा टेंपरेचर प्रदेश में अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं पड़ेगी। इससे टेंपरेचर 3 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। इस वजह से प्रदेश में अगले 2 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बर्फ पिघलेगी तो प्रदेश में सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएंगी। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: दिन में गर्मी, सुबह-रात में सर्दी, अंबिकापुर सबसे ठंडा, यहां रात का पारा 7.3° छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 31.8°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3°C अंबिकापुर में रहा। हालांकि कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: शहरों में दिन का तापमान चढ़ा, 28.8°C के साथ बांदा सबसे गर्म, शाहजहांपुर रहा सबसे सर्द प्रदेश का बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक फरवरी में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। बीच-बीच में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here