Homeमध्यप्रदेशवन आरक्षक हत्याकांड में भाजपा नेता पवन तोमर गिरफ्तार:मुरैना में रेत माफिया...

वन आरक्षक हत्याकांड में भाजपा नेता पवन तोमर गिरफ्तार:मुरैना में रेत माफिया ने ट्रॉली से कुचलकर की थी हत्या; मुख्य आरोपी अब भी फरार

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में वन आरक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय भाजपा मंडल से जुड़ा पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस उसे थाने ले आई, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। यह घटना 8 अप्रैल की सुबह की है, जब वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान रेत माफिया से जुड़े लोगों ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर और एक अन्य आरोपी सोनू चौहान शामिल हैं। इनमें से सोनू चौहान को पुलिस शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ने दबिश दे रही पुलिस
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मुख्य आरोपी विनोद कोरी की तलाश जारी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।मुख्य आरोपी की तलाश जारी है एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार दूसरे आरोपी ट्रेक्टर मालिक को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ट्रेक्टर पार्टनर को गिरफ्तार पुलिस एक दिन पहले कर चुकी है।अब सिर्फ मुख्य आरोपी विनोद कोरी ही बचा है जिसकी पुलिस तलाश आक्र रही है हमारी टीमें अलग अलग स्थानों पर दविश दे रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें… ‘आंखों के सामने जीजा के सिर के चीथड़े उड़े’:माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचला, सहकर्मी बोले-सरकार ने हथियार छीने, डंडे थमाकर निहत्था किया मुरैना के अंबाह गेम रेंज में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन रक्षक हरकेश गुर्जर (33) की बुधवार सुबह कुचलकर हत्या कर दी गई। चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हुए इस हमले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। मृतक के साले गौरव गुर्जर ने बताया कि मेरी आंखों के सामने जीजा के सिर के चीथड़े उड़ गए। उन्होंने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा। मैं कुछ नहीं कर सका। मेरी बहन मेरी आंखों के सामने विधवा हो गई। छोटे भांजे-भांजी के सिर से पिता का साया उठ गया। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here