नीमच शहर के महू रोड इलाके और उससे जुड़ी कई कॉलोनियों में रविवार, 12 अप्रैल को 4 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक महू रोड फीडर की सप्लाई बंद रखेगा क्योंकि वहां पोल बदलने का जरूरी काम किया जाना है। बिजली कंपनी के इंजीनियर महेश ठाकुर ने बताया कि पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इस काम की वजह से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। काम की जरूरत के हिसाब से इस समय को थोड़ा घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। ये कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित इस कटौती की वजह से महू रोड, पटना कॉलोनी, उदय विहार, स्टार सिटी, आदित्य स्टेट, वृन्दावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी और वैभव नगर जैसे इलाकों में बिजली नहीं आएगी। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह की बिजली कटौती को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
