Homeमध्यप्रदेशगर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो...

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी, राजस्थान की थी युवती

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जंगल में महुए के पेड़ पर युवक-युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव एक ही रस्सी के दो फंदों पर लटके मिले। युवक ने सुसाइड से पहले युवती के साथ किस करते कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के ढाबली खुर्द गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान ढाबली खुर्द निवासी 23 वर्षीय राकेश तंवर और राजस्थान के जामुनिया गांव निवासी 21 वर्षीय धापू बाई तंवर के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके देखा स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल गए थे। इस दौरान पेड़ पर दोनों को लटके देखकर घबरा गए। फौरन गांव आकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद भोजपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीओपी धर्मराज नागर, भोजपुर थाना पुलिस और खिलचीपुर टीआई उमाशंकर मुकाती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाए। घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। 15 दिन बाद थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां परिजन के मुताबिक, राकेश की 15 दिन बाद शादी होने वाली थी। परिवार ने 8 साल पहले उसकी सगाई तय की थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता प्रभुलाल तंवर के मुताबिक, वह मजदूरी करता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार को उसके प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। धापू बाई की शादी बचपन में भोजपुर के पाटरी गांव निवासी राधेश्याम से कर दी गई थी, लेकिन वह मायके में रह रही थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पंचायतें हुईं और समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। 4 साल पहले मां की मौत के बाद परिवार और टूट गया था। घटना से एक दिन पहले तक पिता के साथ थी मृतक धापू बाई के पिता मोरसिंह के मुताबिक, वह घटना से एक दिन पहले तक घर पर थी। रात में कब निकली, पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि वह ढाबली खुर्द के पास फांसी पर लटकी मिली। जामुनिया से ढाबली खुर्द की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। वहीं सूचना मिलते ही धापू बाई का पति राधेश्याम भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि वह कुछ समय उसके साथ रही थी, लेकिन बाद में पिता उसे वापस ले गए। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। युवक के सीने पर ‘R’ और ‘D’ अक्षर का टैटू भी मिला पुलिस ने बताया, एक ही रस्सी से दो फंदे बनाए गए थे। नीचे दोनों की चप्पलें सलीके से रखी मिलीं। सुसाइड से पहले राकेश ने धापू बाई के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। राकेश के सीने पर ‘R’ और ‘D’ अक्षर का टैटू भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here