Homeदेशराजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन...

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

देशभर में ग्रमी बढ़ने लगी है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। अगले दो सप्ताह में कुछ शहरों का तापमान 40°C के पार जा सकता है। वहीं कुछ जगह बादल छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 42°C से ऊपर पहुंच सकता है। यहां लू जैसे हालात बनने की आशंका है। इधर, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार (9 अप्रैल) की रात न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो अप्रैल में करीब 46 साल में सबसे कम है। IMD ने आज 11 राज्यों में आंधी-तुफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है। वहीं ओडिशा और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में गर्मी और उमस का मौसम बना रहेगा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। बिहार में 5-7°C और छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 1°C से 5.4°C तक दिन का तापमान बढ़ा, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर पर ज्यादा असर मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1°C से 5.4°C तक की बढ़ोतरी हुई। इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में भी पारा चढ़ा, जबकि भोपाल, रतलाम में भी तापमान बढ़ गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4°C डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में बादल छा सकते हैं, दिन में 3°C तापमान बढ़ा राजस्थान के कुछ शहरों में आज बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना कम है। अगले सप्ताह तक कुछ शहरों में दिन का तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 3°C तक चढ़ गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज बारिश का अलर्ट है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक कोई भी ‘स्ट्रॉन्ग सिस्टम’ सक्रिय नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य के 5 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, 15 से बारिश के आसार, 24 घंटे में 3.2°C बढ़ा टेंपरेचर हिमाचल प्रदेश आज से दोबारा मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू समेत 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 13 और 14 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इन दो दिनों के दौरान अच्छी धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here