मऊगंज जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू उर्फ नृपेंद्र सिंह परिहार पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पहले इनाम की राशि 10 हजार रुपए थी। पिछले साल कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, तभी से आरोपी फरार है। लौर थाने में आरोपी राजू (निवासी खुझवा) के खिलाफ अपहरण और बलात्कार जैसी धाराओं में केस दर्ज है। ये है पूरा मामला यह घटना 26 अगस्त 2005 की है, जब एक 17 साल की लड़की लापता हो गई थी। करीब 15 दिन बाद जब वह मिली, तो जांच में पता चला कि उसका अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी, जिनमें से राजू फरार चल रहा है। एक महीने ही एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था और बाकी के तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बताने वाले नाम और अन्य जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
