Homeमध्यप्रदेशनोएडा के युवक ने गंजबासौदा में बनाया फर्जी कॉलसेंटर:MP साइबर पुलिस ने...

नोएडा के युवक ने गंजबासौदा में बनाया फर्जी कॉलसेंटर:MP साइबर पुलिस ने हाईटेक गैजेट्स, लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए; चार हिरासत में

मध्य प्रदेश की साइबर क्राइम की टीम ने विदिशा के गंजबासौदा में शुक्रवार की दोपहर को एक घर में छापेमार कार्रवाई की। शहर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर चलाए जाने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। घर से बड़ी संख्या में अंजान लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज और हाईटैक इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, लैपटॉप और मोबाइल फोन मिले हैं। अब तक की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि योगेंद्र सिंह नाम का युवक इस कॉल सेंटर का संचालन कर रहा था। जो नोएडा का रहने वाला है। बीते 6 महीने से गंजबासौदा में रह रहा था। देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगी की वारदातों का अंजाम दे रहा था। योगेंद्र सहित तीन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। रोजगार का झांसा देकर स्थानीय युवतियों को रखा योगेंद्र ने रोजगार देने का झांसा देकर स्थानीय युवतियों को नौकरी पर रखा था। प्रति युवती को 10-12 हजार रुपए तक प्रति माह के हिसाब से वेतन दिया जाता था। पुलिस आरोपी के पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसके विदेशी कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि एसपी राज्य साइबर प्रनय नागवंशी ने बताया कि कार्रवाई फिलहाल जारी है। कार्रवाई पूरी होने पर ही आगे की डिटेल साझा की जा सकेंगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here