धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक ऐसा हत्याकांड हुआ, जिसने सबको झकझोर दिया। जिस पत्नी ने रो-रोकर पुलिस को लूट और बंधक बनाने की आपबीती सुनाई थी, वह खुद अपने पति की कातिल निकली। पुलिस ने महज 6 घंटे की जांच में उस पत्नी का नकाब उतार दिया, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की पटकथा लिखी थी। जांच में सामने आया कि प्रियंका पुरोहित (27) ने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी कमलेश (33) के साथ साजिश रची। इस साजिश के तहत कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र पिता प्रताप सिंह को करीब 1 लाख रुपए की सुपारी दी थी और पूरी घटना को लूट का रूप देने की पहले से प्लानिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सुपारी लेने वाला आरोपी सुरेंद्र फरार है। इंदौर के ‘राजा रघुवंशी’ कांड जैसा मामला धार पुलिस के मुताबिक, यह मामला ठीक वैसा ही है, जैसा इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुआ था। वहां भी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया था। गोंदीखेड़ा में भी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या को ‘लूट’ का रंग देने की कोशिश की। दराज से सोने-चांदी के गहने गायब बताए गए थे। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि कथित लूट का सामान घर में ही छिपाकर रखा गया था, जिससे पूरी कहानी पर शक और गहरा गया। मनगढ़ंत कहानी बताई: बदमाशों ने हाथ-पैर बांधे और लूट ले गए वारदात के बाद प्रियंका ने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे और उन दोनों को अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया। उसने दावा किया कि बदमाश ₹3 लाख के जेवर और ₹50 हजार कैश लूट ले गए और विरोध करने पर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 331(8), 311, 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को कैसे हुआ शक? एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में जब जांच शुरू हुई तो प्रियंका के बयानों में विरोधाभास नजर आया। 10 साल पहले हुई थी शादी जांच में सामने आया कि देवकृष्ण और प्रियंका की शादी 10 साल पहले हुई थी। प्रियंका अकसर घर से बाहर रहती थी। उसका समाज के ही कमलेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका 5-6 दिन पहले ही अपने मायके से लौटी थी। शायद तभी हत्या की साजिश रची गई थी। सख्ती के आगे टूटा कातिल पत्नी का सब्र देर रात जब पुलिस ने प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी ताकि वे दोनों साथ रह सकें। देखिए 3 तस्वीरें ऐसे रची गई हत्या की साजिश एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक, शुरू में मामला लूट और हत्या का लगा था। सूचना में बताया गया कि बदमाश घर में घुसे, पत्नी को बंधक बनाया और दूसरे कमरे में ले जाकर पति की हत्या कर फरार हो गए। जांच आगे बढ़ी तो यह पूरी कहानी संदिग्ध निकली और मामला सुनियोजित साजिश का बन गया। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के रिश्ते खराब थे और महिला का राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से प्रेम संबंध था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई। जांच में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और कथित प्रेमी राज कुशवाहा समेत अन्य आरोपियों पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप सामने आया। शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और कई आरोपी जेल में हैं, जबकि कुछ पर सबूत छिपाने/नष्ट करने के आरोप भी लगे हैं। ………………… ये खबरें भी पढ़ें लुटेरों ने पत्नी को बंधक बनाया…कारोबारी को मार डाला धार जिले के सरदारपुर के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित (28) की लूट के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर …………………………. राजा हत्याकांड- चार्जशीट में पत्नी सोनम मर्डर की आरोपी:प्रेमी राज भी हत्या का आरोपी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। बताया जा रहा है कि इस चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर रीवा में शराबी पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के सामने पेट और गले पर मारा चाकू रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बड़ी बेटी के सामने हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
