Homeमध्यप्रदेश20 सेकंड में युवतियों ने 90 हजार चुराए, VIDEO:बैंक से रुपए लेकर...

20 सेकंड में युवतियों ने 90 हजार चुराए, VIDEO:बैंक से रुपए लेकर निकला युवक; एक युवती ने बातों में फंसाया, दूसरी ने बैग काटा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दिनदहाड़े बैंक के बाहर फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात सामने आई है। दो युवतियों ने मिलकर एक युवक के बैग को ब्लेड से काटकर 90 हजार रुपए उड़ा लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मामला करैरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम डुमघना निवासी 26 वर्षीय आकाश श्रीवास्तव, जो एसबीआई कियोस्क बैंक फूटा तालाब पर कार्यरत हैं, मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह करीब 11:40 बजे भारतीय स्टेट बैंक की गांधी रोड, करैरा शाखा पहुंचे थे। उन्होंने कियोस्क संचालक के खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए चेक के जरिए निकाले थे। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… गेट पर फंसाया, पीछे से बैग काटा वह रकम बैग में रखकर बैंक से बाहर निकल गए। जैसे ही आकाश बैंक के गेट के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दो युवतियों ने उन्हें निशाना बनाया। एक युवती ने अचानक सामने आकर बातचीत शुरू कर दी। उसने रास्ता रोकते हुए ध्यान भटकाया। इसी दौरान दूसरी युवती पीछे खड़ी हो गई। महज 15–20 सेकेंड में पीछे खड़ी युवती ने ब्लेड से बैग काटकर 90 हजार रुपए निकाल लिए। CCTV में कैद पूरी प्लानिंग सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि दोनों युवतियां पहले से बैंक के बाहर मौजूद थीं। एक ने इशारे और हरकतों से ध्यान भटकाया (चप्पल ठीक करने का बहाना)।
दूसरी ने बेहद सफाई से बैग काटकर पैसे निकाल लिए। वारदात के बाद दोनों पैदल निकल गईं। बताया जा रहा है कि वे ई-रिक्शा (टमटम) से बैंक आई थीं। कियोस्क पहुंचकर चला चोरी का पता
घटना के बाद आकाश अपने कियोस्क बैंक पहुंचे। जब उन्होंने बैग चेक किया तो 90 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद वे तुरंत बैंक लौटे और CCTV फुटेज चेक कराया, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई। FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश थाना प्रभारी विनोद छावई के अनुसार, बुधवार को शिकायत मिलने के बाद दो अज्ञात युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
……………………………. यह खबर भी पढ़ें रतलाम में 4 मिनट में 4 बाइक चुराईं, VIDEO रतलाम शहर के कनेरी रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोडाउन में शुक्रवार तड़के चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई। तीन चोरों ने महज 4 मिनट के भीतर गोडाउन में खड़ी चार बाइकों के लॉक खोल लिए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here