Homeमध्यप्रदेशMP में केटर्स-रेहड़ी वालों को मिलेंगे 70% कमर्शियल सिलेंडर:भोपाल के होशंगाबाद रोड...

MP में केटर्स-रेहड़ी वालों को मिलेंगे 70% कमर्शियल सिलेंडर:भोपाल के होशंगाबाद रोड के मैरिज गार्डन PNG से जुड़ेंगे; इंडस्ट्री को भी कनेक्शन देंगे

मध्य प्रदेश के केटर्स और रेहड़ी वालों को अब कमर्शियल सिलेंडर की संख्या बढ़ी हुई मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश को 70 प्रतिशत तक सीमा में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। यह आपूर्ति बढ़ने से केटर्स-रेहड़ी वालों का कोटा भी बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर, प्रदेश के मैरिज गार्डन को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। भोपाल में होशंगाबाद रोड से पीएनजी लाइन गुजर रही है। ऐसे में यहां के जितने भी मैरिज गार्डन हैं, उन्हें पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। ताकि, भविष्य में एलपीजी के अभाव में दिक्कतें खड़ी न हों। बुधवार को अपर मुख्य सचिव रश्मि शमी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला प्रशासन, निगम, सीजीडी और ऑयल कंपनी के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। पुलिस की संस्थाओं में देंगे कनेक्शन एसीएस रश्मि शमी ने कहा कि ऐसे हाउस होल्‍ड जहां पीएनजी की लाइन कनेक्‍ट की जा चुकी है, उन्हें अगले 10 दिन के अंदर पीएनजी सप्‍लाई शुरू करें। ऐसे उपभोक्‍ताओं को समझाइश भी दी जाए कि यदि उनके द्वारा पीएनजी सप्‍लाई नहीं ली जाती है, तो भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 3 माह में उनकी एलपीजी सप्‍लाई बंद की जा सकती है। एसीएस शमी ने गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्‍थाओं/सुधार गृहों के साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्‍टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्‍य प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्‍यालय, पुलिस कॉलोनी आदि में जहां से आसपास पाइप लाइन बिछी हुई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्‍शन देने को कहा। बैठक में बताया है कि ऐसे क्षेत्र जहां पाइपलाइन बिछी हुई है, उनके रहवासियों एवं व्‍यवसायियों की सूची तैयार की जाकर कॉलोनियों में कैंप लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जिलों को निर्देश दिए गए कि प्रचार-प्रसार एवं कैंप लगाने की कार्रवाई में स्‍थानीय निकाय नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों और वार्ड पार्षद एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इंडस्ट्रियल एरिया में भी पहुंचेंगी सीएनजी
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आसपास पाइप लाइन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों की पहचान की जाकर पीएनजी पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सीजीडी संस्‍थाओं के मैन पावर में वृद्धि करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पॉली‍टेक्निक आईटीआई एवं अन्‍य संस्‍थाओं से प्रशिक्षार्थियों की सूची प्राप्‍त कर सीजीडी संस्‍था को उपलब्‍ध कराई जा रही है, जो उन्‍हें लघु प्रशिक्षण देने के बाद कार्य में लगाएंगे। 5 किलो का सिलेंडर भी मिलेगा
ऑयल कंपनी से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर जिले के माईग्रेट लेबर और छात्रों को खाना पकाने के लिए गैस उपलब्‍ध कराने के लिए ऑयल कंपनी द्वारा 5 केजी के सिलेंडर 1529 रुपए प्रति कनेक्‍शन के मान से उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। ऐसे सिलेंडर बगैर एड्रेस प्रूफ के प्राप्‍त किए जा सकते हैं। ऐसे 5 केजी सिलेंडर को रिफिल कराने के लिए रिफिल चार्ज 585 रुपए है। सीजीडी संस्‍थाओं को पाइप लाइन बिछाने की अनुमति
प्रदेश सरकार पीएनजी कनेक्‍शन प्रदाय करने के लिए सीजीडी संस्‍थाओं को उनके आवेदन किए जाने के 24 घंटे के अंदर पाइप लाइन बिछाने की ROU मंजूरी जारी कर रही है। अभी तक समस्त स्‍वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं, कोई भी आवेदन शेष नहीं है ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here