ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे पास अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा।” फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के निशानों को गलत बताया और पुलों पर हमले की ट्रम्प की धमकी को मजाकिया कहा। उन्होंने कहा कि यह धमकियां अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की नाकामी को दिखाती है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर हमले बढ़ाए गए, तो अमेरिका का हाल नर्क से भी बुरा हो सकता है। खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा, “ईरान को हराने का सपना अब एक “दलदल” बन चुका है, जिसमें अमेरिका और इजराइल फंसते जा रहे हैं।” अमेरिका ने ईरान में लापता एयरमैन को सुरक्षित बचाया ट्रम्प ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में लापता हुए अमेरिकी अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि यह अधिकारी एक कर्नल थे, जो F-15E लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, “हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।” इससे एक दिन पहले उसी मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े। पूरी खबर पढ़ें… ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
