Homeमध्यप्रदेशतरुण पुष्कर में गर्मी की पहली छलांग आज:तैराकी सीखने पहले चरण में...

तरुण पुष्कर में गर्मी की पहली छलांग आज:तैराकी सीखने पहले चरण में 350 लोगों ने कराए रजिस्ट्रेशन

ग्वालियर में शुक्रवार से नगर निगम का तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) शुरू होने जा रहा है। पहले दिन 350 लोग स्विमिंग पूल में राहत की छलांग लगाएंगे। यहां दो पाली में तैरने के गुर सीखने वालों के लिए बैच रहेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रबंधन ने 10 लाइफ गार्ड को भी तैनात किया जाएगा। पुरुष और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग बैच व कोच रखे गए हैं। इनमें ज्यादातर राष्ट्रीय स्तर के कोच शामिल हैं। इनके मार्गदर्शन में ही लोग स्विमिंग पूल में तैराकी सीखेंगे। सांसद स्विमिंग पूल में पहले उतरकर करेंगे शुरुआत ग्वालियर नगर निगम के तरण पुष्कर स्विमिंग पुल पर पहले दिन सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सुबह 6 बजे पहुंचेगे और स्विमिंग पूल में पहले छलांग लगाकर शुरुआत करेंगे। बुधवार और गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय द्वारा पूल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्विमिंग पूल का पानी साफ रखने एवं सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्वालियर के स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग एचवी एसोसिएशन के माध्यम से पृथक बैच बनाए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्वालियर के स्विमिंग खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर ग्वालियर का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा मौजूद रहे। तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में महिला पुरुष बच्चे सहित 800 लोगों अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। पूल में 7 बैच रखे गए है वहीं महिलाओं की स्विमिंग करने के लिए अलग से बैच लगाए गया है। स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने के लिए 6 फैमिली ने अपने रजिस्ट्रेशन कराया है। स्विमिंग पूल में सुबह 6:00 से 11:00 तक एक-एक घंटे के 5 बैच रखे हैं। वहीं शाम को महिलाओं के लिए 5 से 6 और 6 से 7 के दो बैच रखे गए हैं। हनुमान जयंती पर हुआ तरण पुष्कर में सुंदरकांड का पाठ हालांकि शुक्रवार को तरण पुष्कर को आम जनों के लिए तैराकी करने खुलने जा रहा है। गुरुवार को हनुमान जयंती होने के कारण स्विमिंग पूल में सुंदरकांड का आयोजन किया गया था,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कांग्रेस नगर निगम महापौर शोभा सिकरवार नगर निगम सभापति मनोज तोमर, नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिया पहुंचे थे, जहां सुंदरकांड पूर्ण होने के उपरांत नेशनल स्विमर सत्येंद्र लोहिया स्विमिंग पूल में उतरकर तैराकी की हैं। स्विमिंग पूल में सुबह शाम होगी तैराकी तरुण पुष्कर के स्विमिंग पूल के इंचार्ज ब्रजकिशोर त्यागी ने बताया है कि तरण पुष्कर के पानी को साफ सॉफ्ट रखने के लिए हमने दोनों फिल्टर ठीक करावा दिए हैं। साथ ही फुट लेवल तक स्विमिंग पूल की टाइल्स बदलवा दी हैं। वही महिलाओं के लिये तरण पुष्कर में नहाने के 5 शॉवर लगे थे जिन्हें अब बढ़ाकर 15 किया गया है, इसी प्रकार पुरूषों के लिए 7 शॉवर से बढ़ाकर 20 किये गये हैं, ताकि स्विमिंग पूल में तैराकी के पहले व बाद में वह नहा सकें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here