Homeमध्यप्रदेशएक कार सहित पांच गाड़ियों में लगाई थी आग:बाणेश्वरी कुंड में जिस...

एक कार सहित पांच गाड़ियों में लगाई थी आग:बाणेश्वरी कुंड में जिस युवक-युवती की पिटाई हुई, उसमें भी शामिल था आरोपी, सीसीटीवी से पहचान

इंदौर के बाणगंगा में एक कार ओर दो बाइक में आगजनी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में शिवा गौंड को हिरासत में ले लिया है। रहवासियों ने बताया कि आरोपी के साथ उसके साथी भी थे। उसने तीन नही पांच गाड़ियों में आग लगाई। दो मामले में एफआईआर नहीं हुई। शिवा के अपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। बाणगंगा के वृंदावन कॉलोनी में रविन्द्र पाल की शिकायत पर आगजनी के तीन मामले में एफआईआर दर्ज की थी। अलसुबह 5 बजे बदमाश ने पहले उनकी कार में आग लगाई। इसके बाद शेफ भागवत राव और प्रेमसिंह की खड़ी बाइक में आग लगा दी। आरोपी ने इसके बाद दो ओर लोगों की बाइक को भी आग के हवाले किया था। लेकिन पुलिस ने मामले में तीन आगजनी को लेकर ही एफआईआर दर्ज की है। शिवा आसपास के सीसीटीवी कैमरो में कैद हुआ था। पुलिस पहले से ढूंढ रही थी
आरोपी ने सोमवार को बाणेश्वरी कुंड में बैठे युवक-युवती के साथ मारपीट की थी। आरोपी के साथ उसके साथी भी थे। उन्होने मंदिर में अश्लीलता परोसने की बात कही थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शिवा की पहचान हुई थी। शिवा इलाके में लोगों से रुपए छीनने और ऐसे ही ब्लैकमेल करने के काम करता है। पुलिस उसके अपराधिक रिकार्डि खंगाल रही है। आरोपी ने जब गाड़ियों में आग लगाई तब वह नशे में था। हालाकि बाणगंगा पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here