Homeमध्यप्रदेशपरिवार ने शादी से मना किया,प्रेमी जोड़े ने खाया जहर:युवती की शाजापुर...

परिवार ने शादी से मना किया,प्रेमी जोड़े ने खाया जहर:युवती की शाजापुर में मौत, आठ दिन पहले सगाई हुई थी; युवक भी इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश के शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के करेडी नाके पर गुरुवार शाम एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक ने जहर खाने के बाद अपने दोस्त को फोन कर इसकी सूचना दी, इसके बाद दोस्त उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गया। जहां युवती की मौत हो गई, वहीं युवक को इंदौर रेफर किया गया है। परिजनों ने शादी से इनकार किया था जानकारी के अनुसार, सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ (25) और देवास निवासी कशिश परिहार के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात से आहत होकर युवती गुरुवार को देवास से शाजापुर पहुंची और दोनों ने शाम करीब 4:30 बजे जहर खा लिया। दोस्त को फोन पर बताया जहर खाने के बाद युवक ने अपने एक मित्र को कॉल कर घटनाक्रम बताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मित्र ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं युवक को इंदौर रेफर किया गया है। मृतका की पहचान कशिश परिहार निवासी विकास नगर, देवास के रूप में हुई है। वह आज सुबह ही देवास से शाजापुर के लिए निकली थी। वहीं आशुतोष खेती करता था। लालघाटी पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह ही शाजापुर आई थी युवती देवास निवासी कशिश परिहार के पिता भरत परिहार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक उनकी बेटी घर पर ही थी। वे और उनकी पत्नी हर गुरुवार की तरह इंदौर सामान लेने गए थे, देवास मै उनकी साड़ी की दुकान है। कशिश ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और काम के सिलसिले में उसका बाहर आना-जाना लगा रहता था। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सारंगपुर और शुजालपुर भी काम के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि करीब आठ दिन पहले ही कशिश की उज्जैन में सगाई कर दी गई थी। 15 दिन पहले घर आया था भरत परिहार ने बताया कि आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ करीब 15-16 दिन पहले अपने अंकल के साथ उनके घर आया था। उस समय कशिश ने उसे अपना दोस्त बताया था और युवक ने उनके घर पर खाना भी खाया था। प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया- युवती के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। शुक्रवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here