महाराष्ट्र के मुंबई से सटे वसई इलाके में एक व्यक्ति ने पिता से मामूली विवाद का गुस्सा उसके 4 साल के बच्चे पर उतार दिया। आरोपी ने बच्चे को ऑटो-रिक्शा से बाहर खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसका सिर लोहे की रॉड पर भी मारा। पुलिस के मुताबिक यह घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया। 3 तस्वीरों में देखें पूरी घटना… पूरे घटनाक्रम को समझें —————————————- ये खबर भी पढ़ें… मराठी नहीं बोलने पर मां ने बेटी का गला घोंटा, मुंबई में 6 साल की बेटी की हत्या करने वाली महिला बेटा चाहती थी महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलांबोली की एक महिला ने अपनी 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला एक बेटा चाहती थी और बच्ची के मराठी जगह हिंदी बोलने पर नाराज थी। आरोपी ने हत्या को छिपाने के लिए बच्ची की मौत को हार्ट अटैक बताया। पूरी खबर पढ़ें…
