HomeदेशMP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि:पुणे में ओले गिरे;...

MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि:पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के द्रास में बर्फबारी

देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश हुई, जबकि नीमच में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ओले गिरने और 10 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। राजस्थान के भी 6 जिलों में सोमवार शाम को बारिश हुई। कोटा में ओले भी गिरे। जैसलमेर में दोपहर में आंधी चली। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे स्टोन फ्रूट की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं रोहतांग में शाम को बर्फबारी हुई। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। देशभर से मौसम 4 की तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here