Homeदेशभास्कर अपडेट्स:गुजरात के वापी में मदीना मस्जिद के पास आग, आधी रात...

भास्कर अपडेट्स:गुजरात के वापी में मदीना मस्जिद के पास आग, आधी रात के बाद भड़की, फायर बिग्रेड बुझाने में जुटी

गुजरात के वापी में डूंगरी फालिया के पास बनी मदीना मस्जिद के परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वापी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात 3.30 बजे हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… बिना एक्स्ट्रा चार्ज प्लेन की 60% सीटें 20 अप्रैल से मिलेंगी देश की एयरलाइंस 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए देना शुरू कर देंगी। विमानन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, संशोधित हवाई परिवहन सर्कुलर 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। अभी 20% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क बुक की जा सकती हैं। बाकी के लिए भुगतान करना पड़ता है। मणिपुर में नगा गुटों में खूनी संघर्ष, प्रतिबंधित संगठन के 4 कैडर ढेर मणिपुर के कम्जोंग जिले के हॉन्गबेई गांव में शनिवार रात प्रतिबंधित नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (पूर्वी फ्लैंक) के 4 कैडर प्रतिद्वंद्वी गुट के हमले में मारे गए। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब संगठन के 6 लोग एक वाहन से जा रहे थे। तभी विरोधी गुट के उग्रवादियों ने वाहन रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार कैडरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किसी तरह बचकर भाग निकले। यह हमला नगा गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है। एनएससीएन के अलग-अलग गुट नगालिम यानी एक संयुक्त नगा क्षेत्र की मांग करते हैं। हालांकि नेतृत्व, इलाकाई प्रभुत्व और वसूली को लेकर इनके बीच टकराव जारी रहता है। नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है। समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here