Homeमध्यप्रदेश35,000 गैस सिलेंडर की बुकिंग पेंडिंग:रोज पौने 2 करोड़ के पेट्रोल-डीजल की...

35,000 गैस सिलेंडर की बुकिंग पेंडिंग:रोज पौने 2 करोड़ के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई; मंत्री बोले- बॉटलिंग प्लांट में पर्याप्त स्टॉक, MP में किल्लत नहीं

मध्य प्रदेश में LPG और पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट देखने को मिल रही है। भोपाल में सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से करीब 5 गुना तक बढ़ गई है। एक एजेंसी पर शुक्रवार को 1600 बुकिंग दर्ज हुईं, जबकि स्टॉक सिर्फ 350 सिलेंडर का था। अन्य जिलों में भी इसी तरह के हालात सामने आए हैं। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, लोग बुकिंग के तुरंत बाद एजेंसी या गोदाम पहुंच रहे हैं। उन्हें समझाया जा रहा है कि 2 से 4 दिन में सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिंग हैं। सरकार ने साफ किया गैस, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बॉटलिंग प्लांट और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों की स्थिति बड़े शहरों में सामान्य है, लेकिन छोटे शहरों में अफवाह का असर ज्यादा दिख रहा है। कुछ जगहों पर पैनिक बाइंग के कारण बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई, जिससे अस्थायी रूप से लंबी लाइनें और स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी। प्रदेश में रोजाना करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है। भोपाल के पास भौंरी स्थित डिपो से शहर के 192 पंपों को ईंधन मिलता है। राजधानी में हर दिन लगभग 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति होती है और यहां पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेश में अफवाह से बढ़ी बिक्री…भोपाल में आदेश जारी अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऐसे मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी है। कई शहरों में लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं, जबकि सरकार बार-बार स्पष्ट कर चुकी है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। अब तक 2046 जगहों पर जांच की गई है और 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। नौ मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here