Homeमध्यप्रदेशMP में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्‌टी को लेकर सस्पेंस:विधायकों की मांग...

MP में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्‌टी को लेकर सस्पेंस:विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश हो, मंथन में जुटी सरकार

मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस है। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग की है। उधर, सरकार के पास कुछ ऐसे भी सुझाव आए हैं कि शासकीय अवकाश को यथावत 31 मार्च को ही रखा जाए। अब सरकार विचार-मंथन में जुटी हुई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस मामले में और सुझाव ले रहा है। पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तिथि में संशोधन करने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग की है कि प्रदेश में 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। कांग्रेस विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा। राजपत्र में संशोधन की मांग, हाईकोर्ट का दिया हवाला विधायक ने बताया कि मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्तमान में 31 मार्च (मंगलवार) को छुट्टी घोषित की है, जिसे जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बदलने की आवश्यकता है। पत्र में यह भी तर्क दिया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है। विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। बंडा से भाजपा विधायक ने भी लिखा लेटर बंडा (सागर) विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने शासन को पत्र लिखकर आगामी 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। विधायक का तर्क है कि जैन धर्म की मान्यताओं और पंचांग के अनुसार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक देशभर में 30 मार्च (सोमवार) को मनाया जाएगा। ऐसे में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह जाता। पत्र में जनभावनाओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इसे ‘आंशिक संशोधन’ की श्रेणी में रखने की बात कही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here