मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक मां ने अपनी 10 महीने की बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसने के बाद खुद फांसी लगा ली। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नानाखेड़ी निवासी कीर्ति कुशवाह (26) के रूप में हुई है, जिसकी शादी नानाखेड़ी निवासी नीतीश से हुई थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दंपत्ति के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। ये तीन तस्वीरें देखिए… घटना के समय घर में नहीं था कोई सदस्य मृतक की सास गुड़ी बाई ने बताया कि सुबह कीर्ति ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ घर में थी। सास बाजार गई हुई थी। दोनों बहुएं आंगन में बैठी थीं। कीर्ति बच्ची को खाना खिला रही थी। इसके बाद बड़ी बहू मंदिर चली गई। इसी दौरान घर में कोई नहीं था। सूने का फायदा उठाकर कीर्ति ने बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंस दी, फिर घर में ही फांसी लगा ली। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। महिला और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। बिजली बिल को लेकर होता था विवाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि घर का करीब 1 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था। हर महीने लगभग 10 हजार रुपए जमा किए जाते थे, लेकिन पिछले महीने भुगतान नहीं हो सका, जिससे बिजली काट दी गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच बहस हुई थी। बताया गया कि कीर्ति ने अपने पति से बिजली बिल जमा कराने को कहा था, क्योंकि घर में पंखा और कूलर नहीं चल पा रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पति ने मायके पक्ष को भी फोन कर समझाने की बात कही थी। मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप मृतका की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। मायके पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपों के आधार पर जांच की जा रही मामले में कैंट थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव ने बताया कि मामला नवविवाहिता का है, इसलिए तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें सागर में मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, पेड़ पर फांसी लगा ली ‘मैं तीन बच्चियों के साथ अलग कमरे में सो रही थी। दीदी रात में नींद से उठाकर तीनों बेटियों को साथ ले गईं। मैं सुबह उठी तो गेट बाहर से बंद था। न दीदी घर पर थी, न बच्चियां’। यह कहना है मृतक की छोटी बहन मीना का। पढ़ें पूरी खबर…
