उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उज्जैन से 5 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। देखें बस हादसें की तस्वीरें…
