भिलाई नगर निगम का आज विशेष बजट सत्र चल रहा है। जिसमें महापौर नीरज पाल वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेंगे। बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि, बजट की जानकारी सभा में नहीं रखी गई। सभी जानकारी के साथ दोबारा सभा शुरू करने की मांग की। जिससे सदन में गहमागहमी का माहौल बन गया। कई पार्षदों ने सभा स्थगित करने की मांग की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा 4 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने मीना बाजार मैदान बेचने समेत कई मुद्दे उठाए। कांग्रेस पार्षद राजेश ने विधायक प्रतिनिधि से कहा कि, इस सदन का कोई नियम है या नहीं। सदन का मान सम्मान है या नहीं। जानकारी के अनुसार, महापौर परिषद की बैठक में बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। इसे सामान्य सभा में पेश करने के लिए 25 मार्च को विशेष बजट सत्र तय किया गया था। आज होने वाले इस सत्र में शहर के विकास, अधोसंरचना, स्वच्छता, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को शामिल किए जाने की संभावना है।
