Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स:साउथ कोरिया की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत, 59 घायल;...

वर्ल्ड अपडेट्स:साउथ कोरिया की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत, 59 घायल; जान बचाने बिल्डिंग से कूदे लोग

दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में शनिवार सुबह ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हैं। हादसे में 4 अब भी लापता हैं। कई कर्मचारी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए, जिससे वे घायल हुए। आग इतनी भीषण थी कि इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया और बचाव दल को अंदर घुसने में घंटों लग गए। फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज विस्फोट की आवाज सुनी। इसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। आग बुझाने और राहत-बचाव के लिए 500 से अधिक फायरफाइटर्स, पुलिस और इमरजेंसी कर्मी तैनात किए गए। फिलहाल 4 लापता लोगों की तलाश जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सभी संसाधनों को जुटाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here