मिलावटी डेयरी उत्पादों के बड़े नेटवर्क पर ईडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड से जुड़े मामले में 11 अचल संपत्तियां अटैच की हैं। इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 20.59 करोड़ रुपए आंका गया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत की गई है। ईडी भोपाल जोनल की इस कार्रवाई में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी को मुख्य रूप से आरोपी बनाया गया है। इससे पहले, 13 मार्च 2026 को ईडी ने किशन मोदी को गिरफ्तार किया था। उन्हें 18 मार्च तक रिमांड पर रखने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ऐसे पहचानें मिलावटी उत्पाद मनी लॉन्ड्रिंग का पहलू ईडी के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों और मिलावटी उत्पादों के जरिए अर्जित आय को ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ माना गया है। इसी आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्तियां अटैच की गईं। मिलावट का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, विदेशों तक सप्लाई 2023 से शुरू हुई कार्रवाई
