Homeमध्यप्रदेशतेल की केन उलझने से बाइक गिरी, युवक घायल:मंदसौर में मजदूरी कर...

तेल की केन उलझने से बाइक गिरी, युवक घायल:मंदसौर में मजदूरी कर घर लौट रहा था, हैंडल पर रखी थी केन, बैलेंस बिगड़ने से गिरा

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के पास पलेवना गांव में बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय युवक हरीश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मजदूरी करके घर लौट रहा था हरीश जानकारी के अनुसार हरीश जाटव, पिता नागुलाल जाटव, निवासी ग्राम बेलारा, मजदूरी करके घर लौट रहा था। उसके साथ तेल की एक केन भी थी, जिसे वह मोटरसाइकिल के हैंडल पर रखकर ले जा रहा था। परिवार के अनुसार रास्ते में तेल की केन हैंडल में उलझ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हरीश सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके सिर, मुंह, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत हरीश को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया है। हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा और लोडिंग के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here