Homeविदेशईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी दी:संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें भेजी...

ईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी दी:संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें भेजी थीं; इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक

ईरान में एक आदमी को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में फांसी दी गई है। तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसने देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और अहम जानकारी मोसाद को भेजी थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था, जब ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन का युद्ध चल रहा था। उसे स्वीडन में ऑनलाइन भर्ती किया गया था और एक ट्रैवल लिंक के जरिए उससे संपर्क किया गया था। इसी बीच ईरान ने अपने बड़े नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसने इजराइल पर ‘खोर्रमशहर-4’ जैसी मिसाइल दागी है। इजराइल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में रोक लिया, लेकिन कुछ शहरों में मलबा गिरने से हादसे हुए हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकाने पर 2200kg का बम गिराया ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत 100 से ज्यादा जगहों पर मंगलवार रात को मिसाइल अटैक किया। ईरान का कहना है कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का बदला है। इसी बीच अमेरिका ने भी बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कोशिश में समुद्र किनारे बने ईरानी मिसाइल ठिकानों पर करीब 2200 किलो वजनी खतरनाक बम गिराया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह कर देता है। ईरान की कमान कौन संभालेगा? ये 5 नाम सबसे आगे जंग में पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी समेत ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं। ऐसे में ईरान की कमान संभालने के लिए 5 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। 1. मुजतबा खामेनेई- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के बेटे हैं, उन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 8-9 मार्च 2026 को एक्सपर्ट्स की एक बैठक में उन्हें नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में वे सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई दिए हैं, लेकिन माना जाता है कि आर्थिक और रणनीतिक मामलों में उनकी अच्छी पकड़ है। 2. मसूद पजश्कियान- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान भी इस वक्त खास रोल में हैं। युद्ध और संकट के समय देश का प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। ऐसे में उन्हें अस्थायी रूप से टॉप लीडर जैसा माना जा रहा है। 3. अहमद वाहिदी- रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) से जुड़े सीनियर नेता हैं, लारिजानी के बाद एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। सेना और सुरक्षा मामलों में उनका अनुभव उन्हें प्रमुख उम्मीदवार बनाता है। 4. मोहम्मद बाघेर गालिबाफ- ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वे पहले IRGC कमांडर रह चुके हैं और सरकार के बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती है। 5. इस्माइल कानी- कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी भी इस समय अहम माने जा रहे हैं। वे विदेशों में ईरान के सैन्य ऑपरेशन्स और रणनीति को संभालते हैं, इसलिए युद्ध के समय उनकी भूमिका और भी बढ़ जाती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here