रीवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और लंबी लाइनों के बीच बनाया गया एक बघेली गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्यांग लोक कलाकार रघुवीर शरण श्रीवास्तव ने गैस संकट को लेकर यह गीत गाया है, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। गीत के माध्यम से कलाकार ने सरकार से सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है। बघेली भाषा में गाए गए गीत के बोल हैं—
“सुना हो नरेंद्र दे दा, सस्ता सिलेंडर दे दा, रसोई के अंदर दे दा…” ढोलक की थाप ने बढ़ाई लोक रंगत गीत में ढोलक की थाप हरिशरण श्रीवास्तव ने दी है, जिससे यह गीत लोक शैली में और अधिक प्रभावी बन गया है। खास बात यह है कि दोनों कलाकार दिव्यांग हैं और दोनों आंखों से देख नहीं सकते, इसके बावजूद अपनी कला के माध्यम से समाज की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। रीवा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर बनाया गया यह बघेली गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे साझा कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
