मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल (34) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 12:00 बजे जान चली गई। बता दें कि खंडेलवाल की पत्नी और आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खंडेलवाल बेटी के स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहती थी। शाम को हुआ अंतिम संस्कार बेटी की मौत की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल पहुंचे। शाम 5 बजे बैतूल गंज में उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई। कोठी बाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जान-पहचान वालों ने शवयात्रा में शामिल हुए। वहीं पूर्व विधानसभा स्पीकर सीता शरण शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, शैलेंद्र बैरवा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार भी मौजूद थे। ये तस्वीरें देखिए… CM मोहन यादव ने जताया शोक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताया है। सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति ! सुरभि के शरीर में अकड़न रहती थी आचार्य विवेक जैन ने बताया कि वे सुरभि खंडेलवाल को काफी समय से एक्यूपंक्चर और नेचुरोपैथी दे रहे थे। सुरभि के शरीर में लगातार अकड़न रहती थी, जिसका इलाज नेचुरोपैथी और एक्यूप्रेशर से किया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। वे चलने-फिरने लगी थीं। ट्रीटमेंट के बाद हंसने लगी और इशारों से बातचीत की उन्होंने बताया कि सुरभि का काफी समय से इलाज चल रहा था। वे बोल नहीं पाती थीं, लेकिन हाव-भाव से काफी समझदार और होश में थीं। आज फिर से उनकी एक्यूप्रेशर थेरेपी हुई। इलाज के बाद वे हंसीं और वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की। थोड़ी देर बाद खाना खाया, फिर अचानक हार्ट अटैक आ गया। जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हार्ट अटैक के बारे में जानने के लिए नीचे ग्राफिक्स से होकर गुजर जाइए …………………………… यह खबर भी पढ़ें इंदौर में पेट्रोल पंप पर खड़े-खड़े गिरा युवक, मौत इंदौर में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फ्यूल डलवा रहा युवक अचानक जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। पंपकर्मियों ने उसे उठाया। मुंह पर पानी के छींटे मारे। जब वह होश में नहीं आया तो उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
