Homeमध्यप्रदेशमहिला IAS के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ:महू में 18...

महिला IAS के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ:महू में 18 जुआरी गिरफ्तार; 13 लाख से ज्यादा कैश जब्त; तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर जिले के महू के मानपुर क्षेत्र में महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज फार्महाउस में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद समेत करीब 28.67 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जुआ कांड के बाद विभागीय स्तर पर जांच की गई। लापरवाही सामने आने पर मानपुर थाना प्रभारी टीआई लोकेंद्र सिंह हीहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुए की गतिविधियों को रोकने में लापरवाही बरती गई थी। महिला IAS के नाम पर है फार्महाउस जिस फार्महाउस पर जुआ चल रहा था, वह एक महिला IAS अधिकारी के नाम पर बताया जा रहा है। वे फिलहाल इंदौर में वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक (MD) के पद पर पदस्थ हैं। फार्महाउस की देखरेख गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। बंद गेट के अंदर चल रहा था जुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्महाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। बुधवार तड़के पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से आवाजें आ रही थीं। इसके बाद पुलिस टीम पीछे के रास्ते से अंदर पहुंची, जहां बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। 18 गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 18 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 28,67,971 रुपए बताई जा रही है। 1 मार्च को लगना था फड़, तारीख बदली जानकारी के मुताबिक जुए का फड़ पहले 1 मार्च को लगने वाला था, लेकिन किसी कारण से कार्यक्रम टल गया। बाद में तारीख बदलकर 10 मार्च तय की गई। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस को बताया कि वे पहली बार यहां आए थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का मुख्य सरगना जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है, जो जगह बदल-बदलकर जुए के अड्डे चलाता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here