Homeमध्यप्रदेशसतना कलेक्टर ने निराश्रित बच्चों संग मनाई होली:बंगले पर गुलाल लगाकर की...

सतना कलेक्टर ने निराश्रित बच्चों संग मनाई होली:बंगले पर गुलाल लगाकर की पुष्पवर्षा, संगीतमय माहौल में मनाया उत्सव; दिए गिफ्ट

सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को निराश्रित बच्चों के साथ होली मनाई। कलेक्टर बंगले में ‘बाल रंग 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ कलेक्टर और उनकी पत्नी ने बच्चों को गुलाल लगाया और उन पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर एसपी हंसराज सिंह, नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीणा, एडीएम शैलेंद्र सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिउस सहित बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और समेकित बाल संरक्षण की टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। संगीतमय माहौल में बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर ने सपरिवार बच्चों को उपहार भेंट किए। दो तस्वीरों में देखिए ‘बाल रंग 2026’ … परीक्षा के कारण 25 बच्चे ही शामिल हुए जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा हर साल निराश्रित बच्चों के लिए यह आयोजन किया जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान जिले में 36 बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था। इस कार्यक्रम में दुर्घटनाओं में माता-पिता खो चुके बच्चे भी शामिल हुए। कोविड के बाद यह पांचवां वार्षिक आयोजन था। जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि जिले में 400 से अधिक निराश्रित बच्चे हैं। इन सभी बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी प्रशासन सीएसआर और सरकारी फंड से निभा रहा है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केवल 25 बच्चे ही शामिल हो सके, क्योंकि अधिकांश बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here