Homeमध्यप्रदेशशराब की दुकान पर ‘जाम’ के साथ ‘जांच’ का इंतजाम:जहरीली शराब से...

शराब की दुकान पर ‘जाम’ के साथ ‘जांच’ का इंतजाम:जहरीली शराब से 37 मौतें, ज्यादा शराब से 3 मौतें हो चुकीं

शराब के ठेकों पर अब सिर्फ बोतल ही नहीं, सेहत का हिसाब भी हो रहा है। अत्यधिक शराब सेवन से होने वाली असामयिक मौतों को रोकने के लिए सागर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके तहत सुबह-शाम शराब पीने वाले 300 आदतन लोगों को चिह्नित किया गया है। दो दिन में 144 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर लिवर और किडनी की जांच की गई है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें सागर, बंडा, देवरी, बीना और खुरई में अभियान चला रही हैं। आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के नियमित ग्राहकों में से अधिक शराब पीने वालों की सूची तैयार की थी। अब मेडिकल टीमें दुकानों के आसपास और उनके घर पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। अभियान के पहले दिन 47 और दूसरे दिन 97 लोगों की जांच हुई। डॉक्टर उनसे शराब सेवन की अवधि और मात्रा की जानकारी ले रहे हैं। लक्षणों के आधार पर दवाइयां और मल्टीविटामिन दिए जा रहे हैं। अधिक कमजोरी मिलने पर ड्रिप भी लगाई जा रही है। 10 दिन बाद फिर पहुंचेगी टीम…ब्लड रिपोर्ट से लिवर और किडनी की स्थिति पता चलेगी। 8 से 10 दिन बाद मेडिकल टीमें दोबारा जांच करेंगी। गंभीर बीमारी मिलने पर परिजनों को सूचना देकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके। आदतन शराबियों की जांच…बंडा शराबकांड में 37 मौतों के बाद सागर और सेमरा रामचंद्र में ज्यादा शराब पीने से तीन और संदिग्ध मौतें हुईं। इसके बाद प्रशासन ने आदतन शराबियों की स्वास्थ्य जांच कराने का फैसला लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here