Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव किया:फायरिंग की भी सूचना,...

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव किया:फायरिंग की भी सूचना, एक घायल अस्पताल में भर्ती; 3 थानों की पुलिस फोर्स तैनात

जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। पथराव का वीडियो भी सामने आया है। देखिए, तीन तस्वीरें… मारपीट के बाद एक-दूसरे पर पत्थर फेंके छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी एक ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों गुटों ने नहीं कराई एफआईआर सीएसपी सोनू कुर्मी का कहना है कि दोनों ही पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उसी को लेकर आज फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। हालात काबू में हैं। अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी FIR नहीं कराई गई है। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के पास आरती-अजान के विवाद में बवाल मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 40 किमी दूर सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती-अजान को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here