झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के तारखेड़ी गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। आग से कपड़े की दुकान और ऑटो पार्ट्स गैरेज जलकर राख हो गए। पास के एक अन्य गैरेज को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ये दुकानें अंबालाल पिता नाथु घाटिया की थीं। पास का गैरेज ओंकार पिता पूंजा मंगरोलिया का है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग की सूचना पर झकनावदा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पेटलावद से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में मदद की। आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची आग पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग आसपास के मकानों तक नहीं फैली। दुकानों में रखा सामान जल गया। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
