उमरिया में त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई जांचने के लिए प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खाद्य दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मिठाई दुकान और ढाबों में अनियमितताएं मिलीं। कार्रवाई प्रभारी तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सोनी के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल थे। मिठाई दुकान से तीन नमूने लिए टीम ने मनमौजी स्वीट्स में साफ-सफाई की कमी पाई। यहां से खोवा बर्फी, पेड़ा और नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। स्टार ढाबा में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस चस्पा नहीं मिला। यहां रसोई में भी साफ-सफाई नहीं थी। वहीं, राजवी ढाबा में उबले आलू खुले में रखे मिले। टीम ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। नमूनों की जांच रिपोर्ट और निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
