Homeमध्यप्रदेशडॉ. निशांत खरे बने भाजपा के कार्यालय प्रभारी:हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी जिम्मेदारी;...

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा के कार्यालय प्रभारी:हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी जिम्मेदारी; कार्यकारिणी गठन के 1 साल बाद मिला नया दायित्व

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब 3 महीने 21 दिन बाद 23 अक्टूबर 2025 को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उस समय डॉ. निशांत खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब कार्यकारिणी की घोषणा के करीब एक साल बाद उन्हें संगठन के प्रदेश कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत खंडेलवाल 2 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे। इसके बाद संगठन में नई टीम के गठन का लंबे समय से इंतजार था। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद 23 अक्टूबर 2025 को उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इस कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ प्रदेश मंत्री बनाए गए थे। नई टीम में डॉ. निशांत खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब 6 नवंबर 2026 को जारी आदेश में उन्हें प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रभारी के तौर पर वे प्रदेश भाजपा कार्यालय के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में किसे मिली थी जिम्मेदारी हेमंत खंडेलवाल की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इनमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, डॉ. नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे और डॉ. प्रभुलाल जाटव शामिल थे। प्रदेश महामंत्री के रूप में लता वानखेड़े, सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे को जिम्मेदारी दी गई थी। श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री और अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। वीडी शर्मा के कार्यकाल में सबनानी संभाल रहे थे जिम्मेदारी वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल में भगवानदास सबनानी प्रदेश महामंत्री के तौर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here