Homeमध्यप्रदेशकपास के खेत में गांजे के 1,134 पौधे मिले:कीमत 1.03 करोड़ रुपए,...

कपास के खेत में गांजे के 1,134 पौधे मिले:कीमत 1.03 करोड़ रुपए, वजन 518.33 किलो; टांडा पुलिस ने किसान को गिरफ्तार किया

धार जिले के ग्राम जाली में पुलिस ने कपास के खेत में गांजे की खेती पकड़ी है। खेत से गांजे के 1,134 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। इनका वजन 518.33 किलो और अनुमानित कीमत 1.03 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने खेत के किसान भंगड़ा पिता थावला कटारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कपास की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पौधे टांडा थाना प्रभारी बलदेवसिंह मुजाल्दा ने बताया कि पुलिस को ग्राम जाली में कपास की फसल के बीच गांजे की खेती होने की सूचना मिली थी। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम खेत पर पहुंची और तलाशी ली। यहां गांजे के 1,134 हरे पौधे मिले। खेती और सप्लाई से जुड़े लोगों की तलाश पुलिस ने आरोपी भंगड़ा पिता थावला कटारा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसे कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से गांजे की खेती करने के मकसद, सप्लाई और बीज के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इस काम में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। वे फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई कार्रवाई में थाना प्रभारी बलदेवसिंह मुजाल्दा, सहायक उपनिरीक्षक योगेन्द्र मावी, रामदास सोलंकी, रामसिंह हठीला, प्रधान आरक्षक मिठुसिंह, रामसिंह सस्तिया, माधवसिंह वसुनिया, किशन देवल, बच्चू सिंह और आरक्षक सुनील पवार, निलेश व बहादुर शामिल रहे। धार पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से जिले में कहीं भी गांजे की अवैध खेती की जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here