HomeदेशTMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त:CM बोले- यह तो बड़े...

TMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त:CM बोले- यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा; ममता-अभिषेक ने राज्य का सारा पैसा हड़प लिया

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। ये ऑफिस बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राज्य का सारा राजस्व हड़प लिया था। यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा है। TMC ने कहा है कि पुलिस ने निगरानी में रखे गए कार्यालय में जानबूझकर झूठे सबूत प्लांट किए हैं। अधिकारी ने कहा- यह उनकी रोज की कमाई सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पैसा उनके(ममता-अभिषेक) लिए यह कुछ भी नहीं है। यह उनकी रोज की कमाई थी। डायमंड हार्बर के एडिशनल SP अभिषेक मजूमदार ने कहा कि यह छापा अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तार सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पड़ा। रॉय कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में पुलिस हिरासत में है। अभिषेक बनर्जी पर भ्रष्टाचार के 3 बड़े आरोप 1. कोयला तस्करी घोटाला: पश्चिम बंगाल की खदानों से अवैध रूप से कोयला निकालकर बेचने वाले माफियाओं से करोड़ों रुपये का कमीशन (रिश्वत) लेने का आरोप। 2. शिक्षक भर्ती (SSC) घोटाला: बंगाल के सरकारी स्कूलों में योग्य उम्मीदवारों की जगह पैसे लेकर अयोग्य लोगों को नौकरी देने वाले रैकेट से जुड़े होने और पैसा लेने का आरोप। 3. गौ-तस्करी मामला: बांग्लादेश सीमा पर गायों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोहों को राजनीतिक संरक्षण देने और उस काले धन का हिस्सा लेने का आरोप। ————————————- यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ:कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here