Homeदेशभास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु सीएम विजय स्टूडेंट्स से मिले, कहा- इसमें राजनीति नहीं, मद्रास...

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु सीएम विजय स्टूडेंट्स से मिले, कहा- इसमें राजनीति नहीं, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद बयान

चेन्नई में 10वीं और 12वीं के छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे तमिलनाडु के सीएम विजय ने कहा कि इस कार्यक्रम का राजनीति से लेना-देना नहीं है। हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट द्वारा राजनीतिक अभियानों में बच्चों के इस्तेमाल पर सख्त टिप्पणी किए जाने के बाद विजय का यह बयान सामने आया है। कार्यक्रम में छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र सौंपते हुए विजय ने कहा कि वे यहां किसी मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में आए हैं और उनका मकसद वोट मांगना नहीं है। आज की अन्य खबरें… ओडिशा के खोरधा में पुलिस गांजा तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया ओडिशा की खोरधा पुलिस ने जिलों के बीच चल रहे गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 67.33 किलो गांजा, तीन कारें, पांच मोबाइल फोन और ₹12,300 नकद बरामद किए हैं। SP परमार स्मित परषोत्तमदास के मुताबिक, यह गिरोह कंधमाल जिले से गांजा खरीदकर ओडिशा के बाकी जिलों में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपियों में पांच बालेश्वर और एक भद्रक जिले का रहने वाला है, जिनमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और एस्कॉर्ट करने वाले सभी शामिल हैं। महिला हेड कांस्टेबल ने 1 साल में 119 लापता बच्चे परिवार से मिलाए साउथ ईस्ट जिले के जैतपुर थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल चंचल ने एक साल में 119 लापता बच्चों को तलाशकर उनके परिवारों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच उन्होंने 16 अन्य लापता लोगों का भी पता लगाया। इस तरह कुल 135 लोगों को खोजने में सफलता हासिल की। डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक, तलाशे गए 119 बच्चों में 41 की उम्र 14 साल से कम थी, जबकि 78 बच्चे 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के थे। कम उम्र के लापता बच्चों को तलाशना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे बच्चों के मानव तस्करी और शोषण का शिकार होने का खतरा अधिक रहता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here