Homeमध्यप्रदेशपुलिस ने की 6 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट जब्त:14 चालान बनाकर 72,500...

पुलिस ने की 6 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट जब्त:14 चालान बनाकर 72,500 रुपए वसूले; ओवरलोड ट्रकों और बस पर भी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने रविवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाकर 14 वाहन चालकों के चालान बनाए। इनसे 72 हजार 500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में तेज और पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 6 बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पुलिस ने इनके साइलेंसर निकलवाए और 7 हजार रुपए के चालान बनाए। वाहन चालकों को आगे से कंपनी के तय साइलेंसर इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। क्षमता से ज्यादा माल ले जा रहे तीन ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई। ट्रक RJ20GC5446 में 2 टन, RJ32GC3059 में 11 टन और RJ32GE0497 में 7 टन अतिरिक्त माल मिला। इन पर कुल 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जैन बस MP07ZL2286 में परमिट की शर्तों के खिलाफ सामान ले जाने पर 10 हजार रुपए का चालान बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, अभियान में ओवरलोडिंग और तय ऊंचाई से ज्यादा माल ले जाने के 5, बिना बीमा का 1, मॉडिफाइड साइलेंसर के 6, काली फिल्म का 1 और बस में परमिट शर्तों के उल्लंघन का 1 मामला सामने आया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को कहा। साथ ही तेज गति, खतरनाक तरीके या नशे में वाहन न चलाने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here