Homeमध्यप्रदेशपहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान:रतलाम में करवाचौथ की...

पहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान:रतलाम में करवाचौथ की पूजन सामग्री रखी मिली; युवक, होटल संचालक पर केस

रतलाम शहर के होटल हीरा पैलेस में फर्जी पहचान पत्र देकर कमरा लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिजवान खोखर ने शैलेंद्र उपाध्याय के नाम का आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया था। 29 अक्टूबर को करवाचौथ की रात वह एक हिंदू युवती के साथ होटल में रुका था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच की तो कमरे में युवती मिली। वहां करवाचौथ पूजन सामग्री भी रखी थी। शनिवार रात यह मामला सामने आया। पुलिस ने युवक के साथ होटल मालिक और संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। रजिस्टर में नाम-पते की जगह दर्ज थे मोबाइल और आईडी नंबर
घटना थाना औद्योगिक क्षेत्र के होटल हीरा पैलेस की है। पुलिस के मुताबिक, होटल के एंट्री रजिस्टर में ठहरने वालों के नाम-पते दर्ज नहीं थे। उसमें केवल मोबाइल और आईडी नंबर लिखे मिले। जांच में कमरा नंबर 206 की बुकिंग के लिए शैलेंद्र उपाध्याय के नाम का आधार कार्ड जमा होना सामने आया। पूछताछ में युवक की पहचान रिजवान खोखर (30 पिता अनीस खोखर, निवासी 82 कलाईगर रोड घास बाजार रतलाम के रूप में हुई। कमरे में मिली करवाचौथ की पूजन सामग्री बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, महिला डीएसपी गायत्री सोनी और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अमित कोरी पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर कमरे में युवक के साथ युवती मिली। तलाशी के दौरान करवाचौथ की पूजन सामग्री भी मिली। पुलिस दोनों को थाने ले आई। होटल मालिक और संचालक पर भी कार्रवाई पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर और बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया आधार कार्ड जब्त किया। 30 अक्टूबर को रिजवान के खिलाफ पहचान छिपाकर दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोप में बीएनएस की धारा 223 और 319 के तहत केस दर्ज किया गया। होटल मालिक कमलेश बलसोरा (37) और संचालक दिनेश बलसोरा (53) के खिलाफ जानकारी नहीं देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here