Homeमध्यप्रदेशमकान की पहली मंजिल पर मिले ₹10 लाख के पटाखे:उज्जैन में त्योहार...

मकान की पहली मंजिल पर मिले ₹10 लाख के पटाखे:उज्जैन में त्योहार से पहले पुलिस ने मारा छापा, दो लोगों पर कार्रवाई

उज्जैन के शास्त्री नगर में त्योहार से पहले पुलिस ने एक मकान की पहली मंजिल पर अवैध रूप से रखे पटाखों का भंडारण पकड़ा है। शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए। ये पटाखे किसी गोदाम में नहीं, बल्कि आवासीय मकान में बिक्री के लिए रखे गए थे। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी दौरान शास्त्री नगर स्थित मकान क्रमांक 345/9 की पहली मंजिल पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी तरुण कुरिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग तरह के पटाखे मिले, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस ने सभी पटाखे जब्त कर लिए। जांच में सौरभ शर्मा निवासी शास्त्री नगर और शुभम शर्मा पिता जगदीश शर्मा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की है। आवासीय क्षेत्र में भंडारण से बढ़ता है खतरा पुलिस के मुताबिक, आवासीय मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखना आसपास के लोगों के लिए खतरा बन सकता है। आगजनी या दुर्घटना की स्थिति में जान-माल का नुकसान हो सकता है। त्योहारों के दौरान पुलिस ऐसे स्थानों पर निगरानी कर रही है, जहां नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण या बिक्री की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here