Homeछत्तीसगढ़जांच के बहाने महिला का प्राइवेट पार्ट छुआ:पेट दर्द का इलाज कराने...

जांच के बहाने महिला का प्राइवेट पार्ट छुआ:पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची थी; पति को पर्दे के पीछे बैठाया, डॉक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ अश्लील हरकत की। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म से जुड़ी बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में डॉक्टर प्रदीप देवांगन (45) अपने घर में ही क्लीनिक चलाता था। पीड़िता 27 अक्टूबर की सुबह से सिरदर्द से परेशान थी। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए उसी क्लीनिक लेकर पहुंचा। महिला का आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। आरोपी ने सिरदर्द का कारण गैस बताया और पेट की जांच करने के लिए उसे टेबल पर लेटने को कहा। इसके बाद पेट की जांच के बहाने उसने गलत नीयत से महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। आरोपी की इस हरकत से परेशान महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत की। रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 407/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत के 8 घंटे के भीतर गिरफ्तारी पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने के 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बच्ची ने पिता को बताया- अंकल ने प्राइवेट पार्ट टच किया: तेज दर्द और ब्लीडिंग के बाद बिगड़ी तबीयत; मकान मालिक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मकान मालिक ने 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जबरन टच किया। घटना के बाद तेज दर्द और ब्लीडिंग होने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद निजी अंग से छेड़छाड़ की जानकारी हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here