Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में JP नड्डा की SIR के समर्थन में पदयात्रा:कहा- अराजकता से...

दुर्ग में JP नड्डा की SIR के समर्थन में पदयात्रा:कहा- अराजकता से बचने की जरूरत, कश्यप बोले – कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दुर्ग पहुंचे हैं। दिल्ली में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ आयोजित सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब इलेक्शन जीत जाए तो वह होशियार और हार जाए तो इलेक्शन कमीशन खराब कहते हैं। आज हमें इसी अराजकता से बचने की आवश्यकता है। विपक्षी दल लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ये वहीं लोग है जिन्होंने इमरजेंसी लगाई थी। कार्यक्रम के शुरुआत में अच्छी-खासी भीड़ रही। लेकिन केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान कई लोग बाहर जाते रहे। जिन्हें रोकने के लिए गेट पर रोक लगा दी गई।

इसके बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत नड्डा इस पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लगाए आरोपों को कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया है। देखिए ये तस्वीरें- भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here