Homeदेशभास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में अब जेल से भागने की कोशिश पर गोली चलाने...

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में अब जेल से भागने की कोशिश पर गोली चलाने की अनुमति

तमिलनाडु सरकार ने कैदियों के जेल से भागने की कोशिश पर जरूरत पड़ने पर गोली चलाने की अनुमति दी है। राज्य की सभी 125 जेलों के वॉच टावरों पर हथियारबंद गार्ड तैनात होंगे। यह फैसला थेनी जेल से 17 कैदियों के फरार होने के बाद लिया गया। बुधवार को दो कैदी पकड़े गए। अब तक 15 गिरफ्तार हो चुके हैं। दो की अब भी तलाश है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे एयरपोर्ट पर पैसेंजर के जूतों से 13.44 लाख रुपए का गांजा बरामद पुणे एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के जूतों की तलाशी के दौरान 381.27 ग्राम गांजा पावडर बरामद किया। इसे जूतों के तलवों में खास तरीके से छिपाया गया था। पुणे कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 27 अक्टूबर की शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से पहुंचे यात्री को खुफिया जानकारी के आधार पर रोका। अधिकारियों को उसके स्पोर्ट्स जूते सामान्य से ज्यादा भारी लगे। दोनों जूतों के सोल काटने पर उनमें खास तौर पर बनाई गई खाली जगहें मिलीं। इन जगहों में काले कपड़े में लिपटे और लाल टेप से बांधे गए पैकेट छिपाए गए थे। जब्त गांजे की कीमत 13.44 लाख रुपए आंकी गई है। वकीलों की हड़ताल के बीच दिल्ली पुलिस ने एसीपी और एसएचओ का किया तबादला दिल्ली पुलिस ने वकील पर कथित हमले और इसके बाद शाहदरा थाने में हुए विवाद के बीच एसीपी मानसवी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गांधी नगर में एसीपी (सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर) के पद पर तैनात मानसवी वशिष्ठ को महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस यूनिट में भेजा गया है। वहीं, शाहदरा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला सुरक्षा इकाई में किया गया है। ये तबादले वकीलों की उस हड़ताल के बीच हुए हैं, जिसमें वे एडवोकेट ललित बंसल पर कथित हमले और इसके बाद शाहदरा थाने में हुए विवाद के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here