Homeमध्यप्रदेशभिंड में पिकअप से NPK खाद की 100 बोरियां जब्त:गोराघाट-डबरा तक पहुंची...

भिंड में पिकअप से NPK खाद की 100 बोरियां जब्त:गोराघाट-डबरा तक पहुंची पुलिस, 3600 बोरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

भिंड के आलमपुर में सोमवार को पुलिस ने पिकअप से एनपीके खाद की 100 बोरियां जब्त कीं। खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक से परिवहन के दस्तावेज मांगे। लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने डबरा के रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। इसके बाद मामले की जांच डबरा और दतिया जिले के गोराघाट तक पहुंच गई। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब्त किए गई हैं। हालांकि, इन बोरियों और आलमपुर में जब्त खाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। खाद की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
आलमपुर पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गैथरी माता के पास सूचना मिली कि रतनपुरा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप में संदिग्ध खाद भरी है। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। उसमें एनपीके खाद की 100 बोरियां मिलीं। बोरियों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत भारत एनपीके लिखा था। चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने चालक से खाद के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए। उसने कहा कि खाद गांव-गांव जाकर किसानों को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने खाद और पिकअप जब्त कर ली। खाद कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति में कौन-कौन शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। गोराघाट-डबरा में भी खाद जब्त खाद की आपूर्ति का सिरा दतिया जिले के गोराघाट से जुड़ता बताया गया है। भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब् की गईं हैं। मामले में एक पूर्व नेता के करीबी की भूमिका की चर्चा भी है। लेकिन उसकी पहचान और खाद की आपूर्ति में भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here