Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बुलेट पर निकले विजयवर्गीय, पीछे बैठे सिलावट:बोले- MP का पहला...

इंदौर में बुलेट पर निकले विजयवर्गीय, पीछे बैठे सिलावट:बोले- MP का पहला ऐसा डबल डेकर ब्रिज; 28 को सीएम करेंगे दूसरी भुजा का लोकार्पण

इंदौर के लव-कुश डबल डेकर ब्रिज पर शनिवार को मंत्रियों का अलग अंदाज देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुलेट (हंटर) चलाते नजर आए, जबकि मंत्री तुलसीराम सिलावट उनके पीछे बैठे थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। ब्रिज पर बाइक चलाते हुए विजयवर्गीय इसकी खासियतें भी बताते रहे। वीडियो के दूसरे सीन में विधायक रमेश मेंदोला भी विजयवर्गीय के साथ बुलेट पर पीछे बैठे नजर आए। मंत्रियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज होने पर जताया गर्व मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि लव-कुश ब्रिज मध्य प्रदेश का पहला ऐसा ब्रिज है, जहां सड़क के ऊपर फ्लाईओवर और उसके ऊपर मेट्रो ट्रैक की व्यवस्था है। इसके अलावा ऊपरी स्तर पर भी फ्लाईओवर बनाया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि इसका निर्माण भाजपा सरकार में हुआ है। विजयवर्गीय के मुताबिक, करीब 175 करोड़ रुपए की लागत से बना यह फ्लाईओवर लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा है। इसके निर्माण में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि ब्रिज का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था और इसे लेकर इंजीनियरों के साथ कई बार चर्चा की गई। सिंहस्थ-2028 में आवागमन होगा आसान मंत्री ने कहा कि आगामी सिंहस्थ को देखते हुए यह ब्रिज महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इसके शुरू होने से उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर, बाणगंगा और एमआर-10 की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की कनेक्टिविटी बेहतर करने में भी यह अहम भूमिका निभाएगा। 28 अक्टूबर को दूसरी भुजा का लोकार्पण लव-कुश डबलडेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा 28 अक्टूबर से यातायात के लिए शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने लव-कुश चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए के सीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रियों ने अधिकारियों को मंच, डोम, बैठक व्यवस्था, बिजली, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, पेयजल, भोजन, पार्किंग और यातायात प्रबंधन सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। पहली भुजा पर जुलाई से चल रहा यातायात मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्लाईओवर की पहली भुजा का लोकार्पण किया था। इसके बाद अरबिंदो अस्पताल से बाणगंगा की ओर यातायात शुरू हो गया था। दूसरी भुजा शुरू होने से चौराहे पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिहाज से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here