Homeमध्यप्रदेशइंदौर में 8वीं मंजिल से कूदी नोएडा की महिला, मौत:बॉयफ्रेंड बोला- पति...

इंदौर में 8वीं मंजिल से कूदी नोएडा की महिला, मौत:बॉयफ्रेंड बोला- पति बेटे के साथ फोटो-वीडियो शेयर कर रहा था, तनाव में थी

इंदौर में शनिवार को 8वीं मंजिल से गिरने से नोएडा की एक महिला की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ इंदौर आई थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी बॉयफ्रेंड अजय को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अजय ने बताया कि घटना के वक्त दोनों शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंजली फ्लैट के पीछे की बालकनी में चली गई। उसे लगा कि वह वहीं खड़ी है। कुछ देर बाद पता चला कि वह नीचे गिर गई है। अजय के मुताबिक, अंजली पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। उसका पति सोशल मीडिया पर बेटे के साथ उसकी फोटो और वीडियो शेयर कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा में पति-बेटे के साथ रहती थी अंजली अजय के मुताबिक, अंजली मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली थी। वह नोएडा में पति और ढाई साल के बेटे के साथ रहती थी। उसका पति प्रॉपर्टी का काम करता है, जबकि अंजली नोएडा के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। अजय ने बताया कि कुछ समय पहले नोएडा में ही उसकी अंजली से पहचान हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों साथ रहने लगे। करीब एक सप्ताह पहले अंजली पति और बेटे को छोड़कर उसके साथ इंदौर आ गई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात कहकर पलाश परिसर में कमरा किराए पर लिया था। पति की फोटो-वीडियो पोस्ट से तनाव में थी अजय ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से अंजली का पति सोशल मीडिया पर उसके और बेटे के साथ की फोटो-वीडियो शेयर कर रहा था। इससे वह तनाव में थी और रोज शराब पी रही थी। अजय के मुताबिक, अंजली ने शुक्रवार रात से शराब पीना शुरू किया था और शनिवार दोपहर तक पीती रही। उससे बातचीत के बाद वह रोते हुए कमरे से बाहर चली गई थी। इसके बाद 8वीं मंजिल से गिरने की घटना हुई। अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बची घटना के बाद रहवासी अंजली को महू के मैक्सवेल अस्पताल ले गए। वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अंजली की मां से संपर्क किया है। वह इंदौर के लिए रवाना हो गई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here